बस्ती, दिसम्बर 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सहकारी गन्ना समिति विक्रमजोत के गन्ना क्रय केंद्र धेनुगावां में पर्ची नहीं मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। यह केंद्र चीनी मिल रौजागांव की ओर से संचालित है। नाराज किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। गन्ना किसान रघुनंदन सिंह, कृष्णजीवन सिंह, सर्वजीत सिंह, सूबेदार, जिलेदार, रामदौर पासवान, रामस्वरूप मौर्य, रघुनाथ तिवारी सहित सैकड़ों किसान को धेनुगांवा तौल कांटे पर पहुंचे। रौजागांव शुगर मिल व गन्ना विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि जिनके पास खेती का रकबा ही नहीं है, उनकी पर्चियां लगातार आ रही हैं। गरीब किसानों के गन्ने औने पौने दामों पर नकद खरीद कर बेच रहे हैं। पर्ची नहीं मिलने पर किसान बेबस हैं। वह गन्ना माफियाओं के शोषण का शिकार बन रहे हैं। प्रदर्शन क...