गंगापार, अप्रैल 19 -- बिना नाप कराये जबरदस्ती किसानों की अतिरिक्त भूमि पर रेलवे कॉरिडोर बनाने का दर्जनों किसानों ने विरोध किया। विरोध की जानकारी पर राजस्व कर्मचारियों, मांडा थाने व रेलवे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम मेजा ने रुका काम शुरू कराया। हालांकि किसानों में असंतोष व्याप्त है। रेलवे द्वारा दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया बाजार से सटे रेलवे लाइन पर अधिग्रहण और मुआवजे के बाद कीमती जमीन पर बनाए जा रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की बाउंड्री का किसानों ने रविवार को विरोध किया। विरोध करने वाले दिघिया गांव के एक दर्जन किसान किशोरी लाल, मोतीलाल, गिरधारीलाल, राम वृक्ष, ओम प्रकाश, जय प्रकाश, राम करन, बैजनाथ, लल्लन प्रसाद, बसंत लाल बृजमणि आदि का आरोप है कि रेलवे अधिकारी व ठेकेदार उनकी अधिग्रहीत जमीन से तीन हाथ ज्यादा ...