मेरठ, अप्रैल 10 -- रालोद के जिलाध्यक्ष का किसान संघर्ष समिति द्वारा खरखौदा में स्वागत किया गया। किसानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे विकसित औद्योगिक गलियारे में सरकार द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण की समस्या से अवगत कराया। शुक्रवार कस्बा स्थित नरेश त्यागी के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज त्यागी का किसान संघर्ष समिति के लोगों ने स्वागत सम्मान किया। इस दौरान किसानों ने मांगों को लेकर खड़खड़ी, छतरी, खरखौदा, गोविंदपुरी के किसानों की कृषि भूमि का विकसित औद्योगिक गलियारे के लिए यूपीडा द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में करीब डेढ़ साल से चल रहे धरना प्रदर्शन से अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गिरिराज त्यागी, वरिष्ठ नेता सुनील त्यागी, नेता इन्द्र मुनि त्यागी, वरिष्ठ नेता विनोद त्यागी, किसान नेता मामचंद नगर, दीपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.