बाराबंकी, मई 21 -- बाराबंकी, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने गुरुवार का तहसील रामनगर का घेराव किया। किसानों ने बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने, फसलों का उचित मूल्य दिलाने समेत भ्रष्टाचार व किसानों के उत्पीड़न के मुद्दे उठाए। एसडीएम रामनगर जो पूर्व में नवाबगंज तहसील में रहते हुए सरकारी जमीनों पर कब्जा कराया उनकी जांच कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा। एडीएम ने अपना प्रतिनिधि बनाकर एसडीएम फतेहपुर को भेजा था। भाकियू भानु के मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों किसान, युवा व ग्रामीण तहसील रामनगर पहुंचे। तहसील घेराव में पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव कुंवर उदेन्दु प्रताप सिंह आशु चौधरी ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने, फसलों के उचित मूल्य दिलाने, भ्रष्टाचार एवं किसानों के उत्पीड़न पर कार्रवाई न करने के आरोप ...