किसानों ने राज्यमंत्री के आश्वासन को बताया धोखा
बांदा, जुलाई 8 -- बांदा। चकबंदी विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ 16 जून से भाकियू के बैनर तले अनशन कर रहे किसानों का सब्र अब जवाब दे रहा है। 22 दिन से उन्हें सिर्फ कोरा आश्वासन देकर अनशन खत्म कराने का प्रयास किया रहा है। बुधवार को किसानों ने कहा कि जल शक्ति राज्यमंत्री ने आश्वासन देकर उनके साथ धोखा किया। उनके कहने के बावजूद भी चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने सीमांकन नहीं निरस्त किया। आमरण अनशन पर बैठे किसानों की लगातार हालत बिगड़ रही है। किसानों ने कहा कि आमरण अनशन तभी खत्म होगा जब उनकी मांगे मानी जाएंगी। चकबंदी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और चक सीमांकन निरस्त कर पहले लंबित वादों का निस्तारण कराया जाए। उधर, भाकियू ने एसपी को ज्ञापन देकर हटेटी पुरवा के काश्तकारों के फर्जी बैनामे की एफआईआर की विवेचना में संलिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.