जौनपुर, फरवरी 10 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सोंधी ब्लाक कार्यालय के सामने किसानों की बैठक की। इसमें शाहगंज तहसील क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और गरीबों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष रामधारी बिंद ने कहा कि क्षेत्र के किसान मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खेती छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होने, भंडारण सुविधाओं की कमी, जर्जर सड़कें, नाली की समस्या और बिजली आपूर्ति की अनियमितता से किसान लगातार परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। किसान नेताओं ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.