फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। सोहना आईएमटी में किसानों का आंदोलन फिर तेज हो गया। जमीन का बकाया मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को निजी कंपनी का निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसकी सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके चलते आइएमटी में तनाव बन गया। करीब तीन घण्टे किसान और पुलिस आमने सामने रहे। हालांकि बाद में पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद माहौल शान्त हुआ। जानकारी के मुताबिक बुधवार को आइएमटी में एक निजी कंपनी ने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमि पूजन किया था। यह कार्यक्रम किसानों के धरना स्थल के पास किया गया। भूमि पूजन तक किसानों ने किसी प्रकार का एतराज नहीं किया, लेकिन जैसे ही संबंधित कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू किया तो किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। किसान यहां महिला और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.