संभल, मार्च 17 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में महापंचायत की। जिसमें उन्होंने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में सोमवार को भाकियू टिकैत के महापंचायत पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में अंश निर्धारण में भारी त्रुटियां हैं। जिसका निस्तारण गांव स्तर पर कैंप लगाकर किया जाए। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों की सुरक्षा के बिना स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। तहसील में विवादित दाखिल खारिज पैंडिंग हैं जिनका निस्तारण शीघ्र किया जाए। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में जो समस्याएं आ रही हैं उनका भी जल्द निस्तारण कराया जाए। इसके अलावा आपूर्ति विभाग में प्राइवेट कर्मचारियों की मनमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.