बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। यूनियन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए। इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो तहसील स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ​यूनियन ने मुख्य रूप से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हुई फसलों के लिए मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा, गेहूं खरीद केंद्र खोलने, गांव में बिजली कनेक्शन के नाम पर प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे दबाव को रोकने और किसानों को खतौनी प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की बात कही है। किसानों का आरोप है कि उन्हें तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और आम जनता को गैस की किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद किसानों ने एसडीए...