समस्तीपुर, मार्च 22 -- कल्याणपुर। क्षेत्र के किसानों की मुख्य खेती गेहूं और मक्का है। रबी मौसम में किसानों ने काफी मेहनत कर ऊंची कीमत पर खाद व बीज खरीद कर गेहूं और मक्का की खेती की थी। किसान काफी अरमान पाल रखे थे परंतु इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों के सारे अरमान पर पानी फेर दिया। क्षेत्र के कल्याणपुर, लदौरा, मधुरापुर, अंजना, बरहेता, भिंडी सिमरिया, रतवारा, रामभद्रपुर आदि पंचायत के चौरों में किसानों के खेतों में लगी गेहूं और मक्का की फसल धराशायी हो गयी है। वहीं बरहेता के शशिधर देव, फुलहरा के सुधीर शर्मा, मधुबन के इफ्तेखार अहमद, रतवारा के मोहम्मद मुनाजिर, रामभद्रपुर के रोशन यादव और भारत राय, बासुदेवपुर के चंद्र प्रकाश गुड्डू, लदौरा के महेंद्र प्रसाद सिंह एवं इंद्रदीप प्रसाद सिंह तथा पुरुषोत्तमपुर के राकेश कुमार माया एवं भिंडी सिमरिया के लालबा...