काशीपुर, मई 15 -- जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि पर उन्हे याद कर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को मंडी समिति में एकत्र किसानों ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा के बाद किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि भोगपुर और तुमरिया डैम में गर्मियों के दिनों में पानी नहीं रहता है। उन्होंने दोनों जलाशय कालागढ़ डैम से जोड़े जाने की बात कही। यहां प्रेम सहोता, अमनप्रीत सिंह, चौधरी किशन सिंह, जगीर सिंह, दर्शन दयोल, लखविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह जीतू, अतुल तोमर, बलदेव सहोता, दीदार सिंह,शीतल सिंह, जगजीत सिंग, तारा सिंह, कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह, हरदीप सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- हरिद्व...