बरेली, मई 15 -- मीरगंज। भाकियू ने शुक्रवार को तहसील परिसर में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। किसानों ने महेंद्र सिंह टिकैत के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद किसानों ने मासिक पंचायत की। पंचायत के बाद किसानों ने एसडीएम निधि शुक्ला को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने एसडीएम को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। किसानों की खेतों की पैमाइश समय से नहीं हो पा रही है। छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित कराए। ज्ञापन देने वालों में विशाल पाल, हरवीर सिंह, राकेश कुमार, मदन लाल गंगवार, हरपाल सिंह, झंडू सिंह, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों ने महेंद्र टिकैत की पुण्य तिथि मनाकर...