फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- कायमगंज, संवाददाता। भारी संख्या में किसानों ने मंगलवार को कृषि मंडी परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। फूलों और गुलाल की होली के बीच किसानों ने एक-दूसरे को गले लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान फाग गीत गाए गए।भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक सूरजपाल सिंह शाक्य ने करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि ऊंच-नीच और भेदभाव को भुलाकर एक होने का पर्व है। वक्ताओं ने किसानों से अपील की कि वे अपनी आपसी कड़वाहट को होलिका की अग्नि में दहन कर प्रेम के मार्ग पर चलें। समारोह में दूर-दराज से आए किसानों और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा। ढोल-नगाड़ों के बीच एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.