नवादा, सितम्बर 10 -- भारतीय किसान संघ (दक्षिण बिहार प्रांत) की जिला इकाई, नवादा की एक वृहद् योजना बैठक बुधवार को स्थानीय संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व पूर्वोत्तर क्षेत्र (बिहार एवं झारखंड) के क्षेत्र संगठन मंत्री हेमराज राहौर उपस्थित रहे, जिन्होंने आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अरविंद कुमार सिंह ने किया। मुख्य रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का किसानों ने ऐलान कर अपने इरादे जता दिए। ​किसान दिवस पर 17 सितंबर को कृषि देवता भगवान बलराम जी की जयंती को भारतीय किसान संघ ने किसान दिवस के रूप में मनाने की रूपरेखा बनायी। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नवादा जिले की लगभग 100 गठित ग्राम समितियों में...