सीतापुर, मार्च 10 -- सिधौली, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन द्वारा मंगलवार को कस्बे के मिश्रिख मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में किसान नेता दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी को किसानों की समस्या से संबंधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि ज्ञापन के अनुसार एसबीआई शाखा सिधौली की सहायक प्रबंधिका शेफाली गुप्ता द्वारा बैंक ग्राहकों के साथ सही बर्ताव न करते हुए उन्हें अपमानित किया जाता है। सहायक प्रबंधिका के खिलाफ कारवाई की जाए। वहीं, विद्युत उपकेंद्र सिधौली, सिंहपुर कालोनी पर खुले तारों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है जिससे जनहानि हो सकती है। ज्ञापन के अनुसार कई किसानों की सम्मान निधि नहीं आ रही है, शिविर लगाकर सम्मान निधि हेतु कारवाई की जाए। कस्बे के गांध...