बागपत, अप्रैल 14 -- कमाला गांव के विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति को लेकर किसानों ने हंगामा किया। एसएसओ भावेश कुमार के साथ गांव के युवकों ने गाली-गलौज की। एसएसओ ने घटना का वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस के पहुंचने पर युवक मौके से फरार हो गए। कमाला गांव जंगल में विद्युत आपूर्ति न होने से गुस्साए किसानों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख एसएसओ भावेश कुमार ने कार्यालय में घुसकर अंदर से कुंडी लगा ली। जिस पर हंगामा कर रहे युवकों ने एसएसओ को गालियां देनी शुरू कर दी। एसएसओ ने उन्हें समझने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। यह भी पढ़ें- पांच दिन बाद भवनियापुर में बहाल हुई बिजली एसएसओ ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं उसने युवकों द्वारा की गई अभद्रता और गाली गलौज का पूरा वीडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.