बदायूं, मई 30 -- क्षेत्र में लगातार खराब विद्युत व्यवस्था और कम आपूर्ति से किसान भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मक्का की फसल को सूखने से बचाने के लिए किसान दिन-रात खेतों में जुटे हैं, लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। 13 मई को आई तेज आंधी के बाद जगह-जगह लाइनें और उपकरण क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में संकट और गहरा गया है। शुक्रवार को मई और नागपुर गांव के किसान बड़ी संख्या में नगर के बिजलीघर पहुंचे और हंगामा किया। नागपुर के किसानों ने भानपुर पोषक केंद्र से जोड़ने की मांग करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य का पत्र भी दिया। यह भी पढ़ें- बिजली की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन वहीं मई गांव के ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर खराबी, कम आपूर्ति और बार-बार ट्रि...