फरीदाबाद, मई 13 -- बल्लभगढ़, केशव भारद्वाज। मोहना गांव के किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्स्प्रेसवे के यमुना पुल के नीचे बांध पर चल रहे मिट्टी डालने के कार्य को रुकवा दिया है। किसान इस बांध पर खेतों पर जाने के लिए रास्ता देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर 10 मई को किसानों की एक पंचायत भी हुई थी। किसानों का कहना है कि बांध पर मिटटी डालने के कार्य को रोकने के बाद इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही कंपनी एप्पको के अधिकारी आए थे।

किसानों की मांग किसानाें ने उन्हें बताया कि बांध के निर्माण से उनके खेतों का रास्ता बंद हो जाएगा। जब तक रास्ते का समाधान नहीं होगा, तब तक काम नहीं करने देंगे। इस बारे में किसानों ने एनएचएआई प्रबंधन और एक्सप्रेसवे निर्माण करने वाले कंपनी एप्पको को पत्र भी लिखा है। बांधपर रास्ता देने को लेकर किसान पिछले लंबे समय से मांग कर रहे...