रुडकी, मार्च 20 -- पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर माडाबेला-तुगलपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धीर सिंह (71 वर्ष) निवासी नाईवाला बताया।तलाशी में उसके पास से एक जेरिकेन में भरी करीब 12 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.