चंदौली, मई 22 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गोधना से लेवा तक चल रहे पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में पुलों की संख्या कम किए जाने से क्षेत्रीय किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग बौरी-नियामताबाद माइनर पर पुल निर्माण के बजाय बड़ी पाइप डालकर पानी निकासी की व्यवस्था करना चाहता है। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग ने तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया और पीडब्ल्यूडी विभाग को पुल निर्माण के लिए पत्र भेजा है。

किसानों की चिंता किसानों के अनुसार बौरी-नियामताबाद माइनर से नदेसर, सिरसी, नियामताबाद, रामपुर, भरतपुर, कम्हरिया और रोहणा गांवों के सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है। किसानों का कहना है कि यदि पुल के स्थान पर हजारा डाला गया तो पानी का प्रवा...