किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने सोमवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवई में डायट मैदान में मासिक बैठक हुई। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा। किसानों ने अमेरिका से भारत की ट्रेड डील रद्द करने, देश के किसानों को कर्जमुक्त करने और 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। इसके अलावा शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था निशुल्क करने और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ वाम दलों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगें लागू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.