रुद्रपुर, मई 26 -- गदरपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन के महासचिव विक्रम सिंह के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ऋचा सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी पांच प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ग-4 की भूमि, इसमें पूर्व शासनादेश के अनुसार, किसानों द्वारा नजराना जमा किया जा चुका है, उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ ही जिन किसानों का वर्ग-4 की भूमि में नजराना जमा होने से रह गया है। उनसे वर्ष 2001 की सरकारी दरों के अनुसार नजराना जमा कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम ऋचा सिंह को सौंपा ज्ञापन साथ ही जिन लोगों के पास वर्ग-4 व वर्ग-5 की सरकारी भूमि प...