किसानों ने पंचायत कर रजिस्ट्री कराने की मांग उठाई
गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों को जमीन के मुकाबले छह फीसदी भूखंड मिले है। लेकिन इन भूखंड की रजिस्ट्री नहीं हुई है। इससे नाराज किसानों ने रविवार को जीडीए के निर्माणाधीन कार्यालय पर पंचायत कर रजिस्ट्री कराने की मांग उठाई। मांगें नहीं माने जाने तक योजना में निर्माण कार्य पूरी तरह बंद कराने का फैसला लिया।पिछले दिनों जीडीए ने इन किसानों को जमीन के सापेक्ष छह फीसदी भूखंड आवंटित किए है। इसका आवंटन पत्र भी किसानों को दे दिया गया है। लेकिन अभी तक इन भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं कराई है। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि भूखंड की रजिस्ट्री का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। साथ ही एक कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही करेगी। वहीं, किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.