किसानों ने नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की
गंगापार, मई 11 -- कोरांव तहसील के खीरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के किसानों ने पेयजल संकट को देखते हुए नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि इस समय ग्रामीण ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी भीषण गर्मी में पेयजल के लिए बेहाल हैं। क्षेत्र में गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र के पाठकपुर, नदौरा, बसगड़ी, पाठकपुर, ऊंचगांव, जोरवट, खपटिहा आदि के किसानों के द्वारा बेलन मुख्य नहर से जुड़ी सभी स्थानीय माइनरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- उरुवा सिंचाई के लिए रजबहा का मुंह खोला गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.