किसानों ने नहरों में पानी, खाद, बीज की समस्याओं को उठाया
चंदौली, जून 17 -- चंदौली, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों ने नहरों में पानी नहीं छोड़ने, खाद बीज उपलब्ध कराने और पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त डीजल नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। कहा कि नहर नहीं चलने से निजी साधन के लिए डीजल की जरूरत है लेकिन वह भी नहीं मिल रहा है। जिससे धान की नर्सरी डालने के लिए समस्या खड़ी हो गई है। समस्या सुनने के बाद डीएम ने बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए जनसमस्याओं के तत्काल और पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने किसानों को उन्नत किस्म के बीजों और खाद की उपलब्धता समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी दुकानों और समितियों का औचक निरीक्षण और समितियों पर यूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.