हरिद्वार, फरवरी 2 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने ज्वालापुर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय और खांडसारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी कपिल मोहन को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार उनका शोषण कर रही है। अधिकारी सुनवाई नहीं करते और कार्यालयों पर ताला लगाकर भाग जाते है। इस अवसर पर गढ़वाल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि चीनी मिल इकबालपुर का शेष गन्ना मूल्य भुगतान और लक्सर किसानों के तीन क्रय केंद्रों का आवंटन लिब्बरहेडी किया जाए। सहायक खांडसारी आयुक्त द्वारा तीन कोल्हू सील किए गए जिन्हें खोला जाए। उन्होंने कहा कि तीन केंद्रों का आवंटन बहुत आवश्यक है। आवंटन नहीं होने से हजारों किसान परेशान हैं। सरकार और प्रशासन को किसानों की परेशानियां नजर नहीं आती। जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री और सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.