किसानों ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन
लखनऊ, अप्रैल 13 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अरा.) के बैनर तले सोमवार को किसानों ने सरोजनीनगर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और त्वरित समाधान की मांग उठाई।धरना दे रहे किसानों का आरोप था कि क्षेत्र में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गांवों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। कई स्थानों पर नाले अधूरे पड़े हैं, जिससे हालात और भी खराब हो जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों की हालत अत्यंत जर्जर है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम सरोजनीनगर अंकित शुक्ला मौके पर पहुंचे और किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.