फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल, सरसमल। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसानों ने फसल नुकसान के मुआवजे में विसंगतियों, खाद की कमी और रजवाहों की सफाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता महेंद्र सिंह चौहान, उदय सिंह सरपंच, रूपराम तेवतिया, डॉ. रघुवीर सिंह, श्यामदत्त नंबरदार, नंदकिशोर शर्मा, ताराचंद प्रधान, कर्ण सिंह आर्य, धर्मचंद घुधेरा, समयराम कुंडू, दिगंबर सिंह तेवतिया और नरेंद्र सहरावत सहित अन्य किसान नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- किसानों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन किसान नेताओं ने बताया कि पि...