हरिद्वार, जून 3 -- भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने सिंचाई विभाग पर अवैध रूप से किसानों की भूमि कब्जाने का आरोप लगाया। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन भी सौंपा। विकास सैनी ने बताया कि बिहारीगढ़ से जुरासी तक किसानों की भूमि पर सिंचाई विभाग द्वारा बिना किसी नोटिस या सूचना के निशान लगाकर खम्बे लगाये जा रहे हैं। बिना सूचना के इस तरह कार्यवाही उचित नहीं है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। लक्सर और रुड़की आदि क्षेत्रों में भी बिना सूचना के कार्य किया हुआ जिससे किसानों में रोष है। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार कदम सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...