हापुड़, जनवरी 28 -- कस्बे में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू टिकैत के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बस अड्डे से शुरू होकर छोटा बाजार, बड़ा बाजार होकर तहसील पर पहुंचकर संपन्न हुई। जिला महामंत्री सुदंर सिंह गुर्जर ने कहा कि हमारे बलिदानियों ने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान करीब से 100 से ज्यादा ट्रैक्टरों पर तिरंगा यात्रा निकाली। पूरा कस्बा भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर अंकित त्यागी, डॉक्टर नवीन त्यागी, कुलदीप त्यागी, इकबाल, सोनू नकवी, मनोज गुर्जर, विकास गुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.