हापुड़, दिसम्बर 10 -- नेशनल हाईवे-09 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार को भारतीय किसान परिषद (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने क्षेत्रीय किसानों और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने करीब दस मिनट तक टोल फ्री कर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने कहा कि गढ़ क्षेत्र के किसान रोजाना खेत और मंडियों तक आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में बार-बार टोल टैक्स देना उनके लिए आर्थिक बोझ बनता जा रहा है। इसलिए किसानों ने मांग की कि क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों को टोल टैक्स फ्री किया जाए, या इसके लिए किसी स्पष्ट नियम का निर्धारण किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष कंवरपाल प्रधान के साथ सुखबीर खलीफा, रविराज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.