बरेली, मई 31 -- मीरगंज, संवाददाता।भाकियू के प्रदेश सचिव अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में किसानों ने रसूला चौधरी गांव में पंचायत की। इसमें कई गांवों के किसान शामिल हुए। किसानों ने रिंग रोड में आ रही जमीन का मुआवजा देने एवं अंडरपास निर्माण की मांग की। किसानों ने नायब तहसीलदार सदर को ज्ञापन दिया।भाकियू के प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को रसूला चौधरी में पंचायत की। पंचायत में रसूला चौधरी, माधोपुर, रुकुमपुर आदि गांवों के किसान शामिल हुए। प्रदेश सचिव ने बताया बदायूं रोड को हाईवे से जोड़ने को बन रहे रिंग रोड पर रसूला चौधरी एवं अन्य गांवों के किसानों की कृषि भूमि हैं। यह भी पढ़ें- किसानों ने ज्ञापन देकर की अंडरपास के निर्माण की मांग रिंग रोड बनने से खेतों पर जाने के मुख्य रास्ता बंद हो गया।किसानों की सुविधा को अंड...