मुंगेर, जुलाई 22 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को मुंगेर में अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस के तहत ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) की जिला इकाई ने प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व संगठन के राज्य सचिव कृष्णदेव साह, रवीन्द्र मंडल, नारायण यादव एवं गीता साव ने किया। स्टेशन रोड से शुरू हुआ मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इससे पहले आयोजित सभा में कृष्णदेव साह ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों, मजदूरों, छात्रों और आम जनता की यह संयुक्त लड़ाई है। यह भी पढ़ें- एफटीए के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला प्रतिरोध मार्च उन्होंने कहा कि, सरकार की...