कन्नौज, मार्च 23 -- जलालाबाद। क्षेत्र में सरकारी बीज वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। किसानों ने राजकीय कृषि बीज भंडार पर अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। बताया जा रहा है कि सरकार की योजना के तहत मूंगफली की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए मुफ्त बीज उपलब्ध कराया गया था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान बीज लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें बाद में आने के लिए कह दिया गया।किसानों का आरोप है कि अवकाश के दिनों में ही कुछ चुनिंदा लोगों को बीज बांट दिया गया, जबकि अन्य किसानों को सोमवार को यह कहकर लौटा दिया गया कि स्टॉक समाप्त हो चुका है। इससे नाराज किसानों ने बीज भंडार पर हंगामा किया और निष्पक्ष व्यवस्था की मांग की।कई किसानों ने आरोप लगाया कि उनसे आवश्यक दस्तावेज लेकर भी बीज नहीं दिया गया। साथ ही, सूचना बोर्ड पर स्टॉक ...