सहारनपुर, मई 6 -- देवबंद, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के किसानों ने चकबंदी विभाग पर जमीनों को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। हालांकि अधिकारियों ने कृषकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी रिकॉर्ड मालखाने में जमा करा दिए गए हैं, कहा कि जिन किसानों की शिकायत मिल रही है उसे रिकॉर्ड से चेक कर दुरुस्त कराया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान मोहल्ला पठानपुरा स्थित चकबंदी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मिलकर रिकॉर्ड दुरुस्त कराने की मांग की। किसान राहुल, साजिद, जगदेश्वर, शिबली, कुरबान, रिजवान, आसिफ और मुशाहिद आदि ने आरोप लगाया कि पिछले करीब 40 वर्षों से चकबंदी विभाग किसानों की जमीनों को खुर्द-बुर्द कर रहा है। यह भी पढ़ें- बनमनखी सीओ के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित, राजस्व कर्मचारी निलंबित जिसे दुरुस्त कराने के लिए उन्हें चकबंदी विभ...