किसानों ने गैलन में डीजल न देने का उठाया मुद्दा
मिर्जापुर, जून 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता नगर के पथरहिया स्थित विकास भवन के आडिटोरियम में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जुटे किसानों ने पम्प सेटों के संचालन के लिए गैलन में डीजल न दिए जाने का मुद्दा उठाया। मुख्य विकास अधिकारी ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों निर्देश दिया कि किसानों को सिंचाई के लिए गैलन में डीजल देने में कोई कोताही न बरती जाए।उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने पूर्व में किसान दिवस के मामलों की प्रगति से अवगत कराया। विकास खण्ड नरायनपुर के किसान दौलत सिंह ने बताया कि खम्हवां जमती में नमामि गंगे योजना के तहत हर घर नल का कनेक्शन नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिप की आय बढ़ाने के लिए खाली पड़ी भूमि की होगी समीक्षा यहां के लोग दूर-दूर से साइकिल व अन्य साधनों से पानी लाने के लिए विवश हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष कंचन सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.