काशीपुर, जून 3 -- जसपुर, संवाददाता। चीनी मिल कर्मी की मौत के चलते बुधवार को किसानों ने मिल परिसर में धरना प्रदर्शन नहीं दिया। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जीएम को सौंपकर जल्द ही बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- जल्द गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो चीनी मिलों को नहीं करेंगे गन्ना आपूर्तिकिसानों की मांग साथ ही चेताया कि जल्द भुगतान न हुआ तो किसान स्थाई धरना देंगे। बुधवार को गन्ना भुगतान न होने से नाराज भाकियू चीनी मिल पहुंची तथा पेराई सत्र के गन्ना भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई।मृत्यु के बाद प्रदर्शन रद्द हालांकि मिल कर्मी बिपिन लाहौरी की मौत की सूचना पर किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन टाल दिया।भुगतान की मांग किसानों ने प्रभारी जीएम से मुलाकात कर सीएम को प्रेषित ज्ञापन जीएम को सौंपकर जल्द से जल्द ब्याज सहित बकाया गन्ना ...