लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में रविवार को प्रौद्योगिकी, कृषि उपकरण व मशीनरी प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में किसानों ने कृषि अभियांत्रिकी प्रभाग द्वारा विकसित विभिन्न आधुनिक तकनीक और मशीनरी को देखा और उनकी उपयोगिता को समझा। मेले में लखनऊ के करीब 300 महिला व पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया।संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने कहा कि कृषि व गन्ना मशीनरी और आधुनिक तकनीकों की साझा जानकारी खेती की लागत को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। डॉ. एमके सिंह ने प्रभाग द्वारा विकसित प्रमुख तकनीकों पर प्रकाश डाला। प्रदर्शित तकनीकों में उन्नत गन्ना मशीनरी जैसे डीप फर्रो शुगरकेन कटर प्लांटर, रेज्ड बेड शुगरकेन कटर प्लांटर-कम-सीडर तथा शुगरकेन रेटून प्रबंधन यंत्र शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिलीप कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.