किसानों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
गंगापार, जुलाई 22 -- बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को संबोधित एसडीएम बारा को सौंपा। किसानों ने धान की रोपाई के लिए खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने, खाद की कालाबाजारी रोकने, पशु चोरी रोकने के लिए रात में बिजली कटौती बंद कराने तथा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। आरोप लगाया कि बारा लालापुर मार्ग अनुरक्षण के नाम पर गबन किया गया है। एसडीएम बारा शिखा संखवार ने ज्ञापन को जिलाधिकारी को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा, ऋषि पांडेय, रूपेश यादव, दिनेश कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भारतीय किसान यूनियन का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा यह भी पढ़ें- कलेक्ट्रेट पर किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.