अमरोहा, अगस्त 29 -- भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को क्षेत्र के गांव दरियापुर बुजुर्ग में आयोजित हुई। गन्ने की कई वैरायटियों को चीनी मिल स्तर पर सर्वे में रिजेक्ट किए जाने पर चर्चा कर मिल के जीएम चौधरी जगतवीर सिंह से वार्ता की गई। जीएम ने आश्वासन दिया कि सभी किसानों का गन्ना अर्ली श्रेणी में ही रहेगा। किसानों ने लगातार बढ़ रहे चीनी के दाम का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गन्ना मूल्य भी कम से कम 600 रुपये प्रति कुंतल किसानों को दिया जाए, तभी किसान को उसकी मेहनत और उत्पादन लागत का उचित दाम मिल सकेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विजयवीर सिंह ने कहा कि किसानों हितों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। गन्ना किसानों को उनका उचित अधिकार एवं लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान...