किसानों ने की उपायुक्त से मुलाकात
पलामू, जून 8 -- मेदिनीनगर। धान बिक्री की लंबित राशि के भुगतान एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सोमवार को उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने धान खरीद के बाद भी लंबित भुगतान, आर्थिक कठिनाइयों तथा खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। किसानों ने बताया कि धान बेचने के बावजूद कई किसानों को अब तक भुगतान नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा कि किसानों ने कठिन परिश्रम से फसल तैयार की और सरकार ने धान की खरीद भी कर ली, लेकिन भुगतान में हो रही देरी किसानों के लिए चिंता का विषय है। तिवारी ने बताया कि उपायुक्त ने किसानों की समस्याओं पर सकारात्मक रुख अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.