बागपत, फरवरी 21 -- रमाला। किसान मजदूर संगठन के बैनर तले शनिवार को किसानों ने किरठल बिजलीघर पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा निगम लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। धरने में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने कहा की ऊर्जा निगम लगातार स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बना रहा है। ऊर्जा निगम के शोषण के विरोध में किसान मजदूर संगठन लंबे समय से लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी लड़ाई लड़ता रहेगा। एक मुश्त समाधान योजना में केवल 2 किलो वाट और नीचे के उपभोक्ता को सम्मिलित किया गया है, जो बिल्कुल गलत है। धरने पर पहुंचे तहसील दार बड़ौत श्वेताब सिंह और एक्सईएन विद्युत बड़ौत प्रथम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी ने 4 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन के रूप सौंपा, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरने का संचालन धर्मपाल शास्त्री और रामप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.