बाराबंकी, फरवरी 6 -- बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन व भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ जी ने फीता काट कर किया। पांच कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेस की। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से विकास कुरील, कपिल चौहान, चौबेलाल, रामराज यादव, और मनोज कुमार शामिल रहे। शिविर की मुख्य बात यह रही कि आज किसानों द्वारा किए गए रक्तदान शिविर में रेलवे के आरपीएफ इंस्पेक्टर कपिल चौहान ने रक्तदान कर किसानों के हौसलों को बुलंद किया। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष केके यादव गुड्डू ने कहा कि संगठन द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवनदान देने के काम आता है। जिला अध्यक्ष विक्रम सैनी ने कहा हम लोगों के संगठन मरते दम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.