हरदोई, मार्च 18 -- बिलग्राम। तहसील बिलग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बैफरिया, पसनेर, गुरैली और जरैली शेरपुर के किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता (अ) के पदाधिकारियों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रेमसागर की ओर से दिये ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की जमीन अधिग्रहित कर निजी कंपनियों को दिए जाने की तैयारी की जा रही है। किसानों का कहना है कि इससे वे भूमिहीन हो जाएंगे। उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी जमीन औद्योगिक कॉरिडोर बनाने के लिए ली जा रही है। इससे वे भूखमरी की कगार पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में गंगा एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.