किसानों ने काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी समेत अन्य संगठनों ने काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला। किसान शास्त्रीनगर कट से हापुड़ चुगी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। भाकियू चढूनी गुट के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने बताया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में अमेरिका के कृषि और डेयरी उत्पाद जीरो टैरिफ पर भारत आने पर किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और डेयरी संचालकों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी देता है। वहां का गेहूं, मक्का, सोयाबीन, चावल भारत में सस्ता पड़ेगा। भारतीय किसान जो ज्यादातर छोटे हैं। यह भी पढ़ें- सरधना तहसील में किसानों का प्रदर्शन वह मुकाबला नहीं कर पाएंगे। बाजार में सस्ता अमेरिकी अनाज आने पर एमएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.