किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
औरैया, जुलाई 21 -- भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की रिहाई और उनकी मांगों पर विचार करने सहित किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। किसानों ने कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का अब तक समाधान नहीं हो सका है, जिससे किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन ज्ञापन में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग उठाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.