सीतापुर, फरवरी 28 -- सिधौली, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अवध) राजू गुप्ता गुट के पदाधिकारियों ने सिधौली एसडीएम को किसानों की समस्याओं से संबंधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। राजू गुप्ता गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित सिंह के नेत्रत्व में दिए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की सहायक प्रबंधक बैंक ग्राहकों से सम्मानित ढंग से बात नहीं करती है। बैंक सहायक प्रबंधक की कार्यशैली आमजन के प्रति सही नहीं है। ग्राम पंचायत छावन नीलगांव की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए। ग्राम पंचायत छावन में ही बन रहे स्टेडियम में संपूर्ण भूमि को कब्जे में न लेने की शिकायत मिल रही है बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से सरकारी भूमि को छोड़ा जा रहा है। जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाए। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.