बलिया, मार्च 18 -- बलिया। कृषि भवन के सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषकों के साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शुरुआत में जिला कृषि अधिकारी ने पिछले माह आयोजित किसान दिवस की कार्यवृत्ति से संबंधित आख्या पढ़कर किया। इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने राजकीय नलकूपों की मरम्मत, फसल क्षतिपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, नहरों की स्थिति, निजी नलकूपों की बोरिंग और उससे संबंधित अनुदान जैसी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विद्युत, नलकूप, सहकारिता, कृषि, मंडी, उद्यान, पंचायत, बाढ़ एवं नहर विभागों को निर्देशित किया कि वह जिले के सभी ब्लॉकों में निर्धारित तिथियों पर किसानों के साथ बैठक कर समस्...