गुमला, मार्च 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन सभागार में शनिवार को जिला प्रशासन,जेएसएलपीएस, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और अन्य सीएसओ संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदान, विकास भारती सहित कई संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।सम्मेलन में किसानों ने आधुनिक और तकनीकी खेती के अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने आम बागवानी,जीराफूल धान की खेती, वर्टिकल मचान, ड्रिप सिंचाई, जैविक खेती और इंटीग्रेटेड फार्मिंग से हो रहे लाभ की जानकारी अन्य किसानों को दी। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों को अपनाने से उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है और खेती अधिक लाभकारी बन रही है।सम्मेलन में जारी, डुमरी, चैनपुर, रायडीह, बिशुनपुर, घाघरा, पालकोट और ब...