सीतापुर, अप्रैल 9 -- महमूदाबाद, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ब्लॉक पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष पवन वर्मा और जिला प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में किसानों ने बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत कृष्ण पाल सिंह को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, निजी दुकानों पर खाद की कालाबाजारी रोकने और खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की। इसके अलावा सिंचाई के लिए सब्सिडी पर बोरिंग और कई जर्जर संपर्क मार्गों की मरम्मत की भी मांग उठाई गई। एडीओ पंचायत ने किसानों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...